Home मुख्य अनोखी चोरी: दरभंगा नगर निगम ने दर्ज करायी सड़क चोरी की प्राथमिकी! Voice of Darbhanga
मुख्य - विशेष - February 22, 2018

अनोखी चोरी: दरभंगा नगर निगम ने दर्ज करायी सड़क चोरी की प्राथमिकी! Voice of Darbhanga

दरभंगा : घरों-दुकानों में चोरी तो दरभंगा के लिए नयी बात नहीं रही, लेकिन पूरी सड़क की चोरी दरभंगा ही नहीं राज्य के लिए अनूठी खबर है. दरभंगा नगर निगम ने अपने पत्रांक 486-दिनांक 19 फरवरी 2018 के माध्यम से लहेरियासराय थाने में प्राथमिकी के लिए आवेदन दिया है कि वर्ष 2016 में निर्मित सड़क की सभी र्इंट अज्ञात चोरों ने उखाड़ लिया है. लहेरियासराय थानाध्यक्ष रामकुमार शर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है. निगम की ओर से दिए गये आवेदन में कहा गया है कि 2 अप्रैल 2017 की रात्रि में मुहल्ला के एक व्यक्ति द्वारा सूचना दी गई थी कि खरंजा को क्षतिग्रस्त किया जा रहा है. नगर निगम द्वारा र्इंट गायब करने के मामले सत्यापित नहीं हुए. तस्वीर का यह भी एक पहलू है, जो कि स्थानीय लोग कह रहे हैं कि बिना काम कराये ही सड़क निर्माण का भुगतान कर दिया गया है. जब स्थानीय लोगों को इस बात की जानकारी मिली, तो नगर निगम के अभियंता ने सड़क की पूरी र्इंट चोरों द्वारा उखाड़ लिये जाने की प्राथमिकी दर्ज करा दी. सवाल उठता है कि स्थानीय लोग सही हैं या फिर निगम प्रशासन, यह जांच से ही स्पष्ट होगा पर दोनों स्थिति में प्रशासन की किरकिरी होगी, इससे इंकार नहीं किया जा सकता.

Share

Leave a Reply