
बाईक दुर्घटना में युवक की मौत। Voice of Darbhanga
बेनीपुर : बहेड़ी थाना क्षेत्र के निमेठी लाईन होटल के पास तेज रफ्तार से आ रही एक बाईक के अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा जाने की वजह से बाइक सवार की मौत मौके पर ही हो गई. मृतक की पहचान नंदनपट्टी, त्रिमुहानी के रहने वाले राम प्रसाद यादव का पुत्र तेज नारायण यादव के रूप में किया गया है. बताया जाता है कि बाईक सवार सामने से आ रही गाड़ी से साईड लेने के चक्कर में सीधे पेड़ से टकरा गया. उस समय बाईक की रफ्तार बहुत ज्यादा थी. बहेड़ी पुलिस ने मौके पर पहुंच कर लाश को अपने कब्जे में लेकर डीएमसीएच भेज दिया है.

