Home मुख्य फेसबुक पर बीमार की मार्केटिंग के बजाय मोबाइल पर मैसेज दे देते तो हो जाती सहायता: जिबेश। Voice of Darbhanga
मुख्य - February 23, 2018

फेसबुक पर बीमार की मार्केटिंग के बजाय मोबाइल पर मैसेज दे देते तो हो जाती सहायता: जिबेश। Voice of Darbhanga

दरभंगा: आजकल व्यस्तम जीवन में कोई भी व्यक्ति दिन भर के सारे कॉल उठा ले, यह संभव नही है। पर यदि किसी कारणवश कॉल नही उठ पाये तो एक एसएमएस छोड़ दें विषय में सम्बन्ध में तो निश्चित रूप से उसकी सहायता में तत्पर रहते जाले के भाजपा विधायक जिबेश कुमार।

वॉयस ऑफ़ दरभंगा पर सिंघवाड़ा प्रखंड के रामपुरा गाँव निवासी सोनी चौधरी की गंभीर स्थिति में पीएचसी से लेकर पीएमसीएच तक इलाज न हो पाने की स्थिति में परिजनों द्वारा विधायक से सहायता हेतु लगातार फोन करते रहने पर नही उठाने के संबंध में समाचार लिखे जाने पर विधायक जिबेश कुमार ने वॉयस ऑफ़ दरभंगा को फोन कर अपना पक्ष रखा। उन्होंने बताया कि गुरुवार को यात्रा में ट्रेन में थे और आज सुबह पटना पहुँचे हैं। ट्रेन में यात्रा के दौरान मोबाइल नेटवर्क में समस्या आ रही थी। फिर भी वे लगातार लोगो से संपर्क में बने हुए थे। कभी कभी होता है कि ऐसे में कुछ कॉल छूट जाते हैं। पर प्रयास कॉल बैक का रहता है। जिस व्यक्ति ने उनपर आरोप लगाया है, उन्हें भी कॉल बैक किया जिसका स्क्रीनशॉट उन्होंने वॉयस ऑफ़ दरभंगा को उपलब्ध करवाया है। पर फोन नही पकड़ा। अब उन्हें क्या पता कि किसी अनजान नम्बर से कौन किस कार्य केलिए फोन कर रहा है। पर यदि संपर्क नही हो पाया तो संक्षिप्त में समस्या सम्बंधित एक एसएमएस कर देते तो सहायता उपलब्ध हो जाती। परंतु इतना छोटा काम न करके फेसबुक पर स्क्रीनशॉट डाल कर लम्बा चौड़ा लिखने का फुर्सत दिखाना, बीमार की मार्केटिंग करने का इशारा करता है जो किसके इशारे पर किया गया, ये उनको पता है।

उपरोक्त बातें कहते हुए श्री कुमार ने कहा कि पूरे जिले में सबसे अधिक मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता कोष से लाभ यदि मिला है तो वह मिला है जाले विधानसभा की जनता को। पिछले 10-15 का आंकड़ा आरटीआई से लेकर पिछले तीन वर्षों के आंकड़ा से मिलान कर लें कि जाले में कितना सहायता मिला इस कोष से। परंतु जिन लोगों ने खुद कुछ नही किया उन्हें क्षेत्र का विकास होना देखा नही जा रहा है। जाले की जनता केलिए उन्होंने चिकित्सा सहायता केलिए एक स्थायी नम्बर जारी किया हुआ जो केवल इसी कार्य केलिए उपलब्ध रहता है हमेशा। जाले की जनता 9631961584 पर कॉल करके चिकित्सा सहायता केलिए कह सकते हैं। इस नम्बर पर उपलब्ध व्यक्ति सीधे मंत्री जी के पीए से संपर्क कर सुविधा उपलब्ध करवाते हैं। इसके अलावा बिहार सरकार के स्वास्थ मंत्री ने भी चिकित्सा सहायता केलिए 104 नम्बर जारी करवाया हुआ जिसकी तारीफ़ पूरे देश में हो रही है। इस नम्बर फोन करके समस्या बताने पर आधे घण्टे में वापस कॉल करके सारी व्यवस्था कर अवगत करवाया जाता है। यदि पीड़ित के उक्त परिजन को इन सुविधाओं की बात नही पता थी और विधायक से फोन पर बात नही हो पायी तो पार्टी के प्रखण्ड अध्यक्ष या किसी भी अन्य कार्यकर्त्ता से भी संपर्क करना चाहिए था। वैसे उनका एक एसएमएस भी काफी होता।

उक्त सारी बाते बताते हुए श्री कुमार ने अपरोक्ष रूप से आरोप लगाया है कि ये सब केवल उनकी छवि को खराब करने के प्रयास के तहत करके बीमार की सहायता की जगह उसके तकलीफ की मार्केटिंग राजनितिक फायदे केलिए करवायी गयी थी। इस सब के वाबजूद वे आज सुबह पटना पहुँचे और अब उस मरीज की हर संभव सहायता करेंगे। क्षेत्र की जनता ने उन्हें अपने कार्यो केलिए चुना है और वे कभी सेवा से पीछे नही हटेंगे। कुछ लोगों को उनकी बढ़ती लोकप्रियता पच नही रही है, इसलिए अनाप शनाप आरोप लगाकर अपनी छोटी मानसिकता का परिचय देते हैं।

Share

Leave a Reply