Home मुख्य बीमार की सहायता में सेवा भावना होना चाहिए, दलगत राजनीति नही: ऋषि मिश्रा। Voice of Darbhanga
मुख्य - February 23, 2018

बीमार की सहायता में सेवा भावना होना चाहिए, दलगत राजनीति नही: ऋषि मिश्रा। Voice of Darbhanga

 

दरभंगा: इलाज में सहयोग के लिए कोशिश कर रहा हूँ। उम्मीद है मदद ज़रूर मिलेगी। सोशल मीडिया के माध्यम से मालूम चला। इसमें कोई राजनीति नहीं है। यह दल और किसी इंडिविजुअल से ऊपर की बात है। अनुरोध है की इसमें राजनीति न करे लोग।

उक्त बातें सिंघवाड़ा प्रखंड के रामपुरा निवासी सोनी चौधरी के गम्भीर बीमारी के इलाज में परिजनों द्वारा स्थानीय प्रतिनिधि के सहयोग न करने के संबंध में जानकारी मिलने पर संज्ञान लेते हुए जाले के जदयू के पूर्व विधायक ऋषि मिश्रा ने कही। उन्होंने परिजनों में परेशानी को जायज कहते हुए कहा कि स्वाभाविक है कि विकट परिस्थिति में लोग अपने प्रतिनिधि को भी याद करते हैं। पर यदि किसी कारणवश कोई समस्या हुई तो इसे प्रतिनिधि या किसी पक्ष द्वारा राजनितिक मुद्दा न बनाकर सेवा की भावना से पीड़ित की मदद करनी चाहिए। श्री मिश्रा ने कहा कि आज सुबह जानकारी मिलते ही उन्होंने परिजनों से बात की और अपने एक प्रतिनिधि को समुचित सहयोग करने हेतु सुबह ही भेज दिया और वे खुद पूरे मामले पर नजर बनाए हुए हैं। सभी समुचित मदद उक्त मरीज की होगी।

Share

Leave a Reply