
बस के नीचे आयी स्कूली छात्र की बाइक, बाल बाल बची छात्र की जान। Voice of Darbhanga
दरभंगा: शहर के सदर थाना क्षेत्र के दिल्ली मोड़ के समीप शुक्रवार को बस की ठोकर से मोटरसाइकिल सवार दो स्कूली छात्र बुरी तरह जख्मी हो गये। स्थानीय लोगों की मदद से जख्मी छात्र को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।
हालांकि घायल छात्र की पहचान नहीं हो सकी है। बताया जाता है कि शाही तिरुपति की बस ने अपाची बाइक में जोरदार टक्कर मारी। जिससे बाइक बस के नीचे चला गया। वहीं दोनों छात्र बाइक से कूदकर किसी तरह जान बचाने में सफल रहा। घटना के बाद बस चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। सदर थानाध्यक्ष रविशंकर प्रसाद ने बताया कि पुलिस के पहुंचने से पूर्व घायल छात्र वहां से जा चुका था। जिसका अता-पता नहीं चल सका है। पुलिस बस और बाइक को जब्त कर कानूनी कार्रवाई कर रही है।

