Home मुख्य अगलगी में मवेशी सहित लाखों की संपत्ति जलकर राख। Voice of Darbhanga
मुख्य - February 23, 2018

अगलगी में मवेशी सहित लाखों की संपत्ति जलकर राख। Voice of Darbhanga

दरभंगा: जिले के केवंटी थाना क्षेत्र के धोवीगामा गांव में 22 फरवरी की रात करीब दो बजे अगलगी की घटना में चार लोगों के मवेशी सह आवासीय घर के अलावा 30 हजार नकद सहित लाखों रूपये की संपति जलकर राख हो गई।

अगलगी की इस घटना में जहां एक भैंस की मौत झुलस कर हो गई वहीं एक भैंस गंभीर रूप से जख्मी हो गई। स्थानीय लोगो की मदद से आग पर काबू पाया गया। घटना में दिनेश यादव, विष्णुदेव यादव, लाल यादव तथा अनिल यादव के घर जल गए। जानकारी के अनुसार दिनेश यादव के एसबेस्टस के घर सहित आवशयक सामान जलकर राख हो गए। उनकी एक भैंस की भी जलने से मौत हो गई। इसके अलावा एक पंपिंग सेट और एक साईिकल जल गए।

वहीं विष्णुदेश यादव के 30 हजार नकद सहित आवश्यक सामान जल गए। अगलगी में लाल यादव तथा अनिल यादव के घर सहित कपड़े और आवश्यक सामान भी जल कर बर्बाद हो गए। आग लगने के कारण का पता किसी को नही लगा। बताया जाता है कि घटना के समय सभी घर से कुछ दूरी पर एक शादी समारोह में गये थे। सीओ ने बताया कि जांच चल रहा है राहत कार्य शुरू किया जायगा।

Share

Leave a Reply