
चोरो ने की जबरदस्त मेहनत, एक ही रात में गाँव के पाँच घरों में लाखों की चोरी। Voice of Darbhanga
दरभंगा: जिले के सकतपुर थाना क्षेत्र के पोखर भिण्डा गांव में 22 फरवरी की रात अज्ञात चोरो ने जबरदस्त कर्मठता और मेहनत का परिचय देते हुए पांच अलग-अलग घरों में ताला तोड़कर लाखों की चोरी कर ली और पुलिस को सोते रहने का एहसास करा कर खुली चुनौती भी दे दी। लोगों की माने तो चोर पहले बीरचन्द्र सिंह के मुख्य गेट का लाता तोड़कर अन्दर प्रवेश कर गए। अन्दर प्रवेश करते ही तमाम कमरोंं में चोरों ने बाहर से कुंडी लगा दिया।
इसके उपरांत एक कमरे का ताला तोड़कर चोरो ने एक लाख 90 हजार नकद के अलावा चार लाख तीस हजार रूपये के जेवरात तथा लगभग दो लाख रूपये की अन्य सामान की चोरी कर ली। इस संबंध में बीरचन्द्र सिंह बताते है कि सुटकेस एवं आलमीरा तोड़ने की आवाजजैसे ही उन्हें सुनाई दी तुरन्त उन्होंने टार्च जलाकर रूम से बाहर निकलने का प्रयास किया। हालाकि बाहर से कुड्डी लगे रहने के कारण वे बाहर नही निकल सके। कमरे के अंदर से ही हल्ला करने पर अगल बगल के लोग वहां एकत्र हुए। लोगो के पहुंचने से पहले ही चोर भाग निकले। श्री सिंह ने बताया कि चोरों की संख्या 10 से15 के बीच थी।
इधर, रामचन्द्र सिंह के घर का ताला तोड़कर रंगीन टीवी तथा लगभग 80-90 हजार रूपये के सामान की चोरी हो गई। वहीं जर्नादन सिंह एवं सदानन्द सिंह घर का भी ताला तोड़कर हजारो रूपये के सामान की चोरी हो गई। चोरों ने विक्रम सिंह के घर में भी चोरी का प्रयास किया। रसोई घर के उपर से चढ़कर चोर अन्दर प्रवेश कर गए। इसके बाद गेट का ताला तोड़कर कमरा के अन्दर प्रवेश कर ही रहे कि विक्रम सिंह की नींद खुल गई। नींद खुलने के बाद उनके हल्ला करते ही चोर भाग निकले। घटना की जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष रंजन कुमार वहां पहुंच गए। उन्होंने जल्द ही चोरों को पकड़ने का आश्वासन लोगो को दिया।

