Home मुख्य लैला को पाने की चाहत में पहुँचे मजनू की हुई जमकर पिटाई, स्थिति गम्भीर। Voice of Darbhanga
मुख्य - February 23, 2018

लैला को पाने की चाहत में पहुँचे मजनू की हुई जमकर पिटाई, स्थिति गम्भीर। Voice of Darbhanga

दरभंगा: अपने गांव की गैर जाति की लड़की से एक प्रेमी को प्रेम करना महंगा पड़ गया। प्रेमिका के परिजन उसे पैर-हाथ तोड़ देने की धमकी दे रहे थे। बावजूद, प्रेमी अनजान था। शुक्रवार को प्रेमिका के परिजनों ने उसे पहले प्यार से मनचाहे जगह पर बुलाया और उसके आते ही धुनाई कर डाली। उसे इतना मारा गया कि वह न तो चल सकता है और न ही अपने जख्मों पर मरहम लगा सकता है। अर्थात उसका हाथ व पैर दोनों ही तोड़ दिए गए । हमलावरों को इससे भी संतुष्टि नहीं मिली। प्रेमी को जख्मी हालत में बोलेरो में रखकर हत्या करने की नियत घर ले गया। जहां उसे गंभीर स्थिति में एक कमरे के अंदर घंटों बंधक बनाए रखा। इस क्रम में उसे जख्मी हाल में लोग पीटते रहे। मामला प्रकाश में आने के बाद सोनकी पुलिस ने उसे जख्मी हालत में बरामद कर प्रेमिका के पिता को गिरफ्तार कर लिया। उसे डीएमसीएच में भर्ती कराया। देर शाम तक प्रेमी की हालत चिंताजनक बनी रही। वह न तो बोलने की स्थिति में है और न ही इशारा करने की स्थिति में । चिकित्सकों ने भी स्थिति गंभीर बताई है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि देकुली चट्टी गांव निवासी विनोद साह का पुत्र राजू कुमार साह अपने ही गांव की दूसरी जाति की एक लड़की से प्रेम करता था। प्रेमी बीए पार्ट टू का छात्र है जबकि, प्रेमिका इंटर में पढ़ती है। लेकिन, दोनों के प्रेम की जब जानकारी लड़की के परिजन को मिली तो प्यार के दुश्मन बन गए। रोजाना प्रेमी को जान से मारने व हाथ-पैर तोड़ देने की धमकी मिलने लगी। लेकिन, लड़का को इसका परवाह नहीं था और वह प्रेम में दिवाना था। मौका लगते ही प्रेमी-प्रेमिका मिलते थे। इससे लड़की पक्ष के लोग परेशान थे। थकहार कर लड़की की शादी तय कर दी। इससे प्रेमी नाराज हो गया और लड़का वाले को प्रेमालाप की तस्वीर भेजने लगा। ताकि, उसकी शादी टूट जाए। इसकी जानकारी लड़का वाले ने लड़की के परिजनों को देकर रिश्ता तोड़ने की चेतावनी दी। इससे लड़की पक्ष के लोग बौखला गए। प्रेमी राज कुमार साह से पहले प्रेम से बात की । फिर उसे सदर थानाक्षेत्र स्थित भेल चौक स्थित दाल मिल के पास शादी के नाम पर बुलाया। प्रेमी भी खुशी-खुशी पहुंच गया। लेकिन, उसे क्या पता था कि उसका हाथ-पांव टूटने वाला है। पहुंचते ही उस पर कई लोग टूट पड़े। थानाध्यक्ष धर्मपाल ने बताया कि प्रेमिकी के पिता धीरनलाल यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। वहीं गिरफ़्तार लड़की के पिता ने बताया कि वह उसकी बेटी का अश्लील फोटो वायरल करता था। मनाही के बावजूद वह अपनी हरकत से बाज नहीं आया। दोनों के बीच प्रेम प्रसंग की बात नहीं थी।

Share

Leave a Reply