Home मुख्य छात्रों ने नकार दिया छात्रसंघ चुनाव, मात्र पड़े 16% वोट। Voice of Darbhanga
मुख्य - February 25, 2018

छात्रों ने नकार दिया छात्रसंघ चुनाव, मात्र पड़े 16% वोट। Voice of Darbhanga

दरभंगा : ललित नारायण मिथिला विश्विद्यालय में छात्रसंघ चुनाव की माँग को लेकर न जाने कितने आंदोलन हुए। तमाम संगठन अपना अपना क्रेडिट ले रहे थे। अपने पक्ष छात्रों का सैलाब होने का दावा कर रहे थे। कोई 30 वर्ष का सांगठनिक अनूभव तो कोई 3 वर्ष में ही तीस वर्षो को पीछा छोड़ देने तो कोई मिथिला विवि को जेएनयू बनाने का दावा ठोक रहे थे। एक छात्रसंघ तो बकायदा प्रभारी बनाकर पार्टी नेताओं द्वारा तैयारी करवा रहा था। पर यह स्पष्ट दिख गया कि किसी के साथ छात्रों का समर्थन नही था। सब हवा हवाई ही था। विवि के स्रातकोत्तर विभागों के साथ-साथ 42 अंगीभूत महाविद्यालयों में आज छिटपुट घटनाओं के बीच छात्रसंघ चुनाव संपन्न हुआ। चुनाव की बात करें तो मतदान का प्रतिशत सिर्फ 16 प्रतिशत रहा जिसमे छात्रों  का 17 प्रतिशत और छात्राओं का 15 प्रतिशत रहा। मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ. रतन कुमार चौधरी के मुताबिक सबसे अधिक मतदान विज्ञान संकाय में हुआ है। जबकि सबसे कम आरएनआर कॉलेज, समस्तीपुर में रहा। छात्रसंघ चुनाव को लेकर लम्बे अरसे से छात्र संगठनों द्वारा मांगे उठाई जा रही थी।इसको लेकर लगातार आंदोलन भी होते रहे, लेकिन जब मतदान हुआ और मतदान का जो प्रतिशत आया है, उससे स्पष्ट हो गया कि आम छात्रों की चुनाव में कोई रूची नहीं थी. यद्यपि राजनीतिक दल से जुड़े छात्र संगठन की ओर से चुनाव प्रचार में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी गई. छात्र संगठनों की ओर से घोषणा पत्र भी जारी किया गया। बाईक जुलुस निकाले गये। जगह-जगह कैम्पेन किया गया। फिर भी मतदान का प्रतिशत निराशाजनक रहा। वहीं चुनाव को लेकर व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई थी।

Share

Leave a Reply