Home मुख्य रेलवे के ग्रुप डी में आईटीआई की अनिवार्यता समाप्त करने के विरोध में रेल रोकी। Voice of Darbhanga
मुख्य - February 26, 2018

रेलवे के ग्रुप डी में आईटीआई की अनिवार्यता समाप्त करने के विरोध में रेल रोकी। Voice of Darbhanga

दरभंगा: दरभंगा आईटीआई के छात्रों ने सोमवार को लहेरियासराय स्टेशन स्थित 21 नंबर गेट के पास दरभंगा-समस्तीपुर रेलखंड को जाम कर दिया। आक्रोशित छात्रों ने रेलवे ट्रैक पर बैठकर परिचालन को ठप कर दिया। समस्तीपुर जाने वाली पैसेंजर ट्रेन के इंजन पर सवार होकर छात्रों ने रेल मंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। नाराज छात्र रेल मंत्री से ग्रुप डी की नियुक्ति में आईटीआई को पुन: शामिल करने की मांग कर रहे थे। छात्रों के आंदोलन से कई ट्रेनें विभिन्न स्टेशनों पर खड़ी रही। हालांकि, डेढ़ घंटे के मशक्कत बाद आक्रोशित छात्र मामने को तैयार हुए। आरपीएफ व जीआरपी की पहल पर रेलवे ट्रैक व इंजन से हटने के लिए छात्र मान गए। इसके बाद जाकर परिचालन शुरू हो पाया।

Share

Leave a Reply