
नेहरा कॉलेज में चुनाव रद्द करने की अनुशंसा। Voice of Darbhanga
दरभंगा: मनीगाछी प्रखण्ड के जेएन कॉलेज नेहरा के प्रभारी प्राचार्य मिथिलेश कुमार झा ने छात्र संघ चुनाव को रद्द करने की अनुशंसा लनामिवि के मुख्य चुनाव अधिकारी से की है. उन्होंने कहा है कि स्याही में गड़बड़ी के कारण चुनाव रद्द कर दी जाये. बताया जाता है कि मतदान के लिए विश्वविद्यालय द्वारा भेजे गये स्केच के बदले दूसरी कलम का इस्तेमाल किया गया है जो अवैध है.

