
अज्ञात महिला का शव खेत से मिला, हत्या की आशंका। Voice of Darbhanga
दरभंगा : सोमवार को महिला की लाश एक खेत में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी. इस संबंध में बताया जाता है कि मब्बी सहायक थाना के बेलौना गांव के एक खेत में 30-35 वर्षिय महिला का शव मिला. वह बुलू रंग का सलवार और चेक का समीज पहने हुई थी. वहीं उसके गले में लिपटे हुए टुपट्टे से यह अनुमान लगाया जा रहा है कि उसकी हत्या गले में फंदा लगाकर कर दी गई है. खबर मिलते ही थानाध्यक्ष गौतम कुमार मौके पर पहुंच गये थे और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया है. खबर लिखे जाने तक शव की पहचान नहीं हो सकी है. अनुमान लगाया जा रहा है कि इसकी हत्या कहीं और कर शव को यहां फेंका गया है. दुष्कर्म के मामले से भी इंकार नहीं किया जा सकता है.

