Home मुख्य सख्ती के वाबजूद नही सुधर रहे लोक प्राधिकार, कल्याण पदाधिकारी से कारणपृच्छा। Voice of Darbhanga
मुख्य - February 26, 2018

सख्ती के वाबजूद नही सुधर रहे लोक प्राधिकार, कल्याण पदाधिकारी से कारणपृच्छा। Voice of Darbhanga

दरभंगा : जिलाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह की अध्यक्षता में साप्ताहिक समीक्षात्मक बैठक समाहरणालय के सभागार में आहुत की गई. सर्वप्रथम बैठक में जिलाधिकारी के द्वारा लोक शिकायत निवारण कार्यालय में प्राप्त परिवाद पत्रों के निष्पादन के अद्यतन स्थिति की विस्तृत समीक्षा की गई. सभी लोक प्राधिकारों को तय समय सीमा के अंदर परिवार पत्रों पर त्वरित कारवाई करते हुए पूर्ण निष्पादन करने का सख्त निर्देश दिया गया. जिला कल्याण पदाधिकारी दरभंगा को लोक शिकायत निवारण के मामलों की सुनवाई के दौरान अनुपस्थित रहने के कारण स्पष्टीकरण पूछने का निर्देश दिया गया. जमीन से संबंधित विवादों के निपटारे हेतु प्रत्येक शनिवार को अंचलाधिकारी एवं संबंधित थानाध्यक्ष के साथ बैठक की कार्यवाही को सरकार के दिशा निर्देश के आलोक में पोर्टल पर अपलोड करने का भी निर्देश दिया गया. बकाया एसीडीसी विपत्रों का समायोजन भी अविलंब करवाने का निर्देश दिया गया जिन कर्मियों ने अभी तक संपत्ति का ब्यौरा निर्धारित प्रपत्र में जमा नहीं करवाया है. उनके विरुद्ध जिला पदाधिकारी महोदय ने कड़ी चेतावनी जारी करते हुए कहा कि वह अभिलंब संपत्ति का विवरण जमा कर दें अन्यथा उन पर अनुशासनिक कारवाई की जाएगी. जिला पदाधिकारी दरभंगा के द्वारा मार्च महीने के दूसरे सप्ताह में जिला नजारत का निरीक्षण किया जाएगा. हर घर बिजली पहुंचाने का लक्ष्य सरकार के द्वारा वर्ष 2018 का रखा गया है. इसके लिए सभी परियोजनाओं को पूर्ण करने हेतु भू-अर्जन की प्रक्रिया को तीव्र करने का निर्देश दिया.

Share

Leave a Reply