
उत्कृष्ट सेवा केलिए पुरस्कृत हुए पुलिसकर्मी। Voice of Darbhanga
दरभंगा: पुलिस सप्ताह के दौरान मंगलवार को पुलिस लाइन में परेड का आयोजन किया गया। आईजी पंकज कुमार दाराद ने परेड की सलामी ली। इस मौके पर डीआईजी विनोद कुमार, एसएसपी सत्यवीर सिंह व पूर्णिया के एसपी निशांत तिवारी भी मंच पर मौजूद थे। आईजी ने उत्कृष्ट सेवा के लिए 55 पुलिस कर्मियों को पुरस्कृत किया।
इस मौके पर उनलोगों को संबोधित करते हुए श्री दाराद ने कहा कि तमाम चुनौतियों के बीच अपने विवेक से बेहतर पुलिसिंग की दिशा में पुलिस कर्मी लगातार प्रयासरत रहें। जनतो को उनसे काफी अपेक्षाएं हैं। उन्होंने पुलिस-पब्लिक के बीच बेहतर संबंध बनाकर पुलिसिंग करने को कहा।

