Home मुख्य ट्रैक्टर के धक्के से बाइक सवार की मौत। Voice of Darbhanga
मुख्य - February 27, 2018

ट्रैक्टर के धक्के से बाइक सवार की मौत। Voice of Darbhanga

दरभंगा: दरभंगा-जयनगर एनएच 105 के कोयलास्थन दुर्गा मंदिर के समीप मंगलवार की सुबह करीब 8.30 बजे ट्रैक्टर की ठोकर से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान सदर थाना क्षेत्र के शीशो गांव निवासी सुबोध यादव का पुत्र राहुल कुमार यादव (25 वर्ष) के रूप में की गयी है।

बताया जाता है कि युवक बाइक से अपने ननिहाल दड़िमा से गांव लौट रहा था और ट्रैक्टर भी दरभंगा की ओर दक्षिण दिशा में जा रहा था। घटना को लेकर आक्रोशित स्थानीय लोगों ने घटनास्थल पर सड़क को जाम कर आवागमन ठप कर दिया। इस दौरान सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारे लगी रही। लोगों ने घटना के बाद भाग रहे ट्रैक्टर को पकड़ लिया है। वहीं चालक फरार बताया गया है।

सूचना मिलते ही केवटी थानाध्यक्ष कौशल कुमार दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लेते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया। सुबह करीब 10 बजे थानाध्यक्ष तथा स्थानीय प्रतिनिधि के प्रयास से सरकारी सहायता के लिए आवश्यक पहल के आश्वासन पर सड़क जाम हटाया जा सका।

Share

Leave a Reply