
Home मुख्य छात्रसंघ चुनाव में जीते अभाविप नेताओं को भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष ने किया सम्मानित। Voice of Darbhanga
छात्रसंघ चुनाव में जीते अभाविप नेताओं को भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष ने किया सम्मानित। Voice of Darbhanga
बेनीपुर : बिहार भाजपा के उपाध्यक्ष गोपाल जी ठाकुर ने अपने आवास पर बेनीपुर विधानसभा के अंतर्गत बहेड़ी इंटर कॉलेज से छात्रसंघ चुनाव में विजयी हुए. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रत्याशियों को मिथिला के परंपरा अनुसार पाग,चादर व माला से सम्मानित किया. इस मौके पर अध्यक्ष पिंकी कुमारी, कॉउंसिल मेम्बर नेहा कुमारी, उपाध्यक्ष अनिल कुमार, महासचिव संदीप कुमार यादव, संयुक्त सचिव आलोक कुमार पासवान उपस्थित थे. इन सभी के साथ-साथ सीएम साइंस कॉलेज से विजयी काउंसिल मेम्बर आशुतोष झा और महासचिव आदित्य कुमार झा को भी सम्मानित किया गया.

