
पंचायत वार्ड सदस्य संघ ने दिया एकदिवसीय धरना। Voice of Darbhanga
दरभंगा : पंचायत वार्ड सदस्य संघ दरभंगा की ओर से अपनी तीन सूत्री मांगों के समर्थन में जिला मुख्यालय पर धरना व प्रदर्शन किया. उन्होंने अपनी मांगों में कहा कि मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना के तहत वार्ड क्रियान्वयन एवं प्रबंधन समिति कार्य संचालन नियमावली 2017 लागू किया गया है और वार्ड सभा को ग्राम पंचायत सदस्य की अध्यक्षता में सदस्यों की समिती से योजना चयन कर उसके ऊपर खर्च होने वाले राशि का लेखा-जोखा सहित व्यय करने का अधिकार मिला है, जो पंचायत के मुखिया को हजम नहीं हो रहा है और उनके साथ पंचायत सेवक भी संलिप्त हैं. इसका विरोध करने पर मुखिया के द्वारा गुंडो से पिटाई करवायी जाती है. वार्ड सदस्यों ने कहा कि सरकार के गरीब हितैषी योजना जो जनहित में है. उस पर किसी का जुल्म को सहन नहीं किया जाएगा. कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सह प्रदेश महासचिव राजीव कुमार मणि ने की. वहीं सभा को जिला सचिव इंदल पासवान, सगीर अहमद, बद्री झा, संजीत राम, अरूण कुमार झा, साहिल अब्बासी, राजकुमार कुंवर, सागर झा, हरि कुमार चौधरी, मो. हसमुद्दीन, महेन्द्र महतो, कौशल कुमार सिंह, दीपक कुमार, मणिकांत झा, भोला यादव, गणेश चौधरी, अरूण कुमार पोद्दार, विरेन्द्र यादव, उमेश लाल देव समेत कई लोग मौजूद थे.

