Home मुख्य बस ने बाइक को मारी ठोकर, तीन की मौत। Voice of Darbhanga
मुख्य - March 1, 2018

बस ने बाइक को मारी ठोकर, तीन की मौत। Voice of Darbhanga

दरभंगा: सिमरी थानाक्षेत्र के अतरबेल चौक के निकट एनएच 57 पर गुरुवार देर शाम एक बस ने बाइक को ठोकर मार दी। इस दुर्घटना में दो व्यक्तियों के मौत घटनास्थल पर ही हो गयी जबकि एक व्यक्ति के गम्भीर रूप से घायल होने पर डीएमसीएच भेजवाया गया जहाँ इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गयी।

इस घटना की पुष्टि करते सिमरी थानाध्यक्ष राजन कुमार ने बताया कि मृत व्यक्ति के पास मिले एक आधार कार्ड के अनुसार वे मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट के निवासी होने की संभावना दिख रही है। पर आधार कार्ड पर भी पता स्पष्ट नही दिख रहा है। फ़िलहाल पुलिस मृतकों के विषय में जानकारी प्राप्त करने की कोशिश कर रही है।

Share

Leave a Reply