Home मुख्य होलिका दहन की रात गेट में बाहर से ताला जड़ लगायी घर के गैरेज में आग। Voice of Darbhanga
मुख्य - March 2, 2018

होलिका दहन की रात गेट में बाहर से ताला जड़ लगायी घर के गैरेज में आग। Voice of Darbhanga

दरभंगा: लहेरियासराय थानाक्षेत्र के खाजासराय में गुरूवार की देर रात (शुक्रवार अहले सुबह) कुछ अपराधियों द्वारा एक वीभत्स घटना को अंजाम देने की कोशिश सामने आयी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सिनुआर गाँव के मूल निवासी राम लखन चौधरी ने अपना मकान खाजासराय में बनाया हुआ। नीचे वाले मकान में उनके किरायेदार जबकि ऊपर वे खुद रहते हैं। उक्त रात्रि किसी ने ऊपर और नीचे दोनों गेट में बाहर से ताला जड़ दिया और नीचे गैरेज में रखे दो बाइक तथा दो साइकल में आग लगा दी। आग की लपट इतनी तेज कि उसकी धधक मकान के अंदर भी पहुँच रही थी। पर कोई चाह कर भी बाहर नही निकल पा रहे थे क्योंकि बाहर से ताला जड़ा था। किसी प्रकार आसपास के लोगों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया।

इस घटना के संबंध में शुक्रवार को लहेरियासराय थाना में आवेदन दिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गयी।

Share

Leave a Reply