Home मुख्य मामूली विवाद को लेकर मारपीट, मुखिया पुत्र सहित पाँच घायल। Voice of Darbhanga
मुख्य - March 2, 2018

मामूली विवाद को लेकर मारपीट, मुखिया पुत्र सहित पाँच घायल। Voice of Darbhanga

दरभंगा: सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र के भरवाड़ा में एक मामूली बात को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि नौबत मारपीट तक की आ गयी। इस मारपीट में दोनों पक्षो से पांच लोगों के घायल होने की सूचना है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार भरवाड़ा पंचायत की मुखिया आरती देवी एवं पैक्स अध्यक्ष अवधेश साह के पुत्र प्रशांत कुमार मुन्ना ने रिश्ते में अपने चाचा के बेटे के दुकान में काम कर रहे एक स्टाफ को देर तक काम करते हुए पूछ लिया कि होली में देर तक काम क्यों कर रहे हो। स्टाफ ने बोला कि मालिक छुट्टी नही दे रहे हैं। इसी पर मिथिलेश साह के पुत्र भड़क गए और स्टाफ को भड़काने का आरोप लगा दिया। इसी बात पर दोनों पक्षो में कहासुनी शुरू हो गयी। कहासुनी मारपीट तक पहुँच गयी जिसने एक पक्ष के दो व्यक्ति प्रशांत कुमार उर्फ मुन्ना एवं उनके भाई धनंजय कुमार घायल हो गए। जबकि दूसरे पक्ष से तीन लोगों के घायल होने की सूचना है। सभी घायलों का इलाज सिंहवाड़ा पीएचसी में चल रहा है।

इस संबंध में पूछे जाने पर सिंहवाड़ा थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश झा ने बताया कि घटना की सूचना उन्हें मिली पर दोनों पक्षो में से किसी ने आवेदन नही दिया। कोई भी गम्भीर घायल नही है।

Share

Leave a Reply