
जिलाधिकारी ने अपने आवास पर अन्य अधिकारियों संग मनायी होली। Voice of Darbhanga
दरभंगा: दरभंगा के जिलाधिकारी डा0 चंद्रशेखर सिंह ने बड़े ही सादे ढंग से शुक्रवार को अपने आवास पर होली मनायी। उनके आवास पर इस होली कार्यक्रम में प्रखंड स्तर से अनुमण्डल स्तर के अधिकारी भी उपस्थित थे। सबों को अबीर लगाकर होली का आनन्द उठाते हुए जिलाधिकारी ने पूरे जिलेवासियों को शुभकामनाएं दी। साथ ही साथ स्वादिष्ट व्यंजनों के साथ अतिथियों का स्वागत भी किया गया। सदर बीडीओ गंगासागर सिंह विशेष रूप से अतिथियों को व्यंजन परोसने का आनन्द उठाते नजर आये।

