
पूर्वोत्तर में जीत पर भाजपाइयों ने खेली होली। Voice of Darbhanga

दरभंगा : पूर्वोत्तर राज्यों में भाजपा की शानदार जीत पर भाजपाईयों ने यहां चैत माह में भी रंग-गुलाल लगाकर होली खेली. भाजपा के कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह जुलुस निकाले और खुशियां मनाई. भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष गोपालजी ठाकुर ने पूर्वोत्तर राज्यों के जनता को धन्यवाद व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि त्रिपूरा में भाजपा की ऐतिहासिक जीत हुई है और इसका श्रेय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को जाता है. उन्होंने कहा कि भाजपा नेतृत्व ने वाम के 25 साल के कुशासन व गुंडागर्दी से त्रिपूरा की जनता को मुक्त कराया है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस व वाम मुक्त भारत बनाने की दिशा में अभियान चलता रहेगा. वहीं पूर्वोत्तर में हुई जीत को लेकर भाजपा नगर मण्डल द्वारा विजयी जुलुस निकाला गया. वहीं कुशेश्वरस्थान पूर्वी मंडल में मंडल अध्यक्ष मणिकांत झा के नेतृत्व में भाजपाईयों ने जीत पर खुशी मनायी. मंडल अध्यक्ष ने कहा कि यह जीत राष्ट्रवाद की जीत है. खुशी मनाने वालों में मनोज सहनी, सीताराम झा, बालकृष्ण आचार्य, घनश्याम कुमार, निर्मल राय, प्रेमचंद्र मंडल, रविन्द्र पोद्दार, वचनदेव सहनी, शकर सदा आदि शामिल थे. इसी तरह जगह-जगह भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुशी का इजहार किया है.

