
प्रश्नपत्र घोटाले की सीबीआई जांच की माँग को लेकर जाप ने रोकी ट्रेन। Voice of Darbhanga
दरभंगा: एसएससी और सीजीएल प्रश्न पत्र घोटाले को लेकर सीबीआई जांच की मांग कर रहे जन अधिकार पार्टी के कार्यकर्ताओं के द्वारा दरभंगा से नई दिल्ली जाने वाली बिहार सम्पर्कक्रांति को करीब एक घंटे तक दरभंगा जंक्शन पर रोके रखा. ये लोग 28 फरवरी से ही एसएससी घोटाले की सीबीआई जांच को लेकर सड़क पर आंदोलनरत हैं. पार्टी के कार्यकर्ता इतने आक्रोशित थे कि बिहार सम्पर्कक्रांति के इंजन पर चढ़कर जमकर नारे लगाए. केन्द्र सरकार और राज्य सरकार के छात्र विरोधी नीति के खिलाफ अपना आक्रोश व्यक्त किया. इस मौके पर पुतुल बिहारी, राजेश कुमार यादव, दीपक झा, मोहन यादव, ब्रिज मोहन यादव, प्रशांत झा, राजू राज, भैरव यादव, अमित कुमार, नौशाद अहमद, इस्माईल अख्तर, मो. जावेद, विक्की, प्रवेश कुमार, मो. काशिफ, चिंटु कुमार, रंजन कुमार, रवि कुमार, सुनील कुमार पप्पू, सुमन कुमार सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे.

