Home मुख्य पेट्रोल पंप कर्मी को घायल कर लूटे 86 हजार। Voice of Darbhanga
मुख्य - March 4, 2018

पेट्रोल पंप कर्मी को घायल कर लूटे 86 हजार। Voice of Darbhanga

दरभंगा: लहेरियासराय थाना क्षेत्र के अभंडा कृष्णा नगर मोहल्ला में शनिवार की रात बहेड़ी पेट्रोल पंप पर कार्यरत कर्मी को मोहल्ले के ही कुछ लोगों ने धारदार हथियार से हमला कर जख्मी कर दिया। जख्मी को देर रात इलाज के लिए डीएमसीएच में भर्ती कराया गया। जख्मी की पहचान स्थानीय मोहल्ला निवासी स्व. बनवारी प्रसाद के 50 वर्षीय पुत्र उमेश प्रसाद के रूप में हुई है।

जख्मी ने बताया कि बीती रात बहेड़ी पेट्रोल पंप से काम कर लौट रहे थे। सैदनगर विश्वकर्मा मंदिर से थोड़ा आगे कृष्णा नगर के पास मोहल्ला के ही छठु यादव उसका पुत्र श्रवण यादव कुछ अन्य लोगों के साथ पीछे से धारदार हथियार से हमला कर दिया जिससे हम जख्मी हो गिर गए। मेरे पास लगभग 86 हजार रुपया था जो उनलोगों ने लूट लिया। हल्ला होने पर मोहल्ला के कुछ लोगों ने आकर हमारी जान बचाई। उन्ही लोगों के सहयोग से इलाज के लिए डीएमसीएच लाया गया।

Share

Leave a Reply