
परिवारिक विवाद में भाजपा नेता ने खुद को मारी गोली, हालत गम्भीर। Voice of Darbhanga
दरभंगा: लहेरियासराय थाना क्षेत्र के बाकरगंज वार्ड नंबर 40 के निवासी फकीरा महतो के 40 वर्षीय पुत्र गोपाल महतो ने खुद अपने आप को गोली मार ली। जिससे वह गंभीर हो गया। गंभीर हालत में उसे इलाज के लिए रविवार को डीएमसीएच में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद उस की गंभीरता को देखते हुए पीएमसीएच रेफर कर दिया।
इलाज कराने आए मोहल्लावासियों ने बताया कि गोपाल भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता है । पूर्व में वार्ड नंबर 40 के वार्ड अध्यक्ष भी रह चुका है । मोहल्लावासियों ने बताया कि आज किसी बात को लेकर घर में विवाद हो गया। जिससे वह गुस्से में आकर अपने आप को गोली मार ली। गोपाल के बड़े भाई मोहन महतो का स्थानीय गुदरी बाजार में आटा चक्की की मशीन चलती है।

