Home मुख्य नॉक आउट टूर्नामेंट जीतने के इरादे से उतरेगी पहलीबार भाग ले रही वेब मीडिया की टीम: अभिषेक। Voice of Darbhanga
मुख्य - विशेष - March 5, 2018

नॉक आउट टूर्नामेंट जीतने के इरादे से उतरेगी पहलीबार भाग ले रही वेब मीडिया की टीम: अभिषेक। Voice of Darbhanga

दरभंगा: प्रमंडलीय मीडिया कप 2018 का उद्घाटन 6 मार्च को दरभंगा राज स्थित नागेन्द्र झा स्टेडियम में होगा। इस टूर्नामेंट में वेब मीडिया की टीम पहलीबार भाग ले रही है जिसकी कप्तानी अभिषेक कुमार कर रहे हैं। आयोजन के टाई शीट की घोषणा के बाद टीम के कप्तान अभिषेक कुमार ने कहा कि वेब मीडिया की टीम भले ही पहलीबार खेल रही हो और अनुभव की कमी हो, पर खिलाड़ियों ने जिस आत्मविश्वास और जोश के साथ प्रैक्टिस में पसीना बहाया है, उससे पूरी उम्मीद है कि वेब मीडिया की टीम सिर्फ टूर्नामेन्ट नही जीतेगी बल्कि नॉक आउट टूर्नामेंट जीतेगी।

कठिन पूल माने जाने वाले बी में खेल रही वेब मीडिया की टीम का पहला लीग मुकाबला 8 मार्च को 11 बजे नेशनल मीडिया की टीम से होगा जिसमें एक से बढ़कर एक पुराने क्रिकेटर हैं। दूसरा मुकाबला 10 मार्च को सुबह 8 बजे से मधुबनी से होगा जिसके बारे में कहा जाता है कि जीतने केलिए जान लगा देती है। तीसरा और अंतिम लीग मुकाबला 12 मार्च को 11 बजे से पिछले वर्ष की विजेता टीम आकाशवाणी से होगा जिसमें प्रोफेशनल क्रिकेटरों की फौज है और सभी टीम इसबार भी आकाशवाणी को प्रबल दावेदार मान रहे हैं। इस पूल में कम से कम दो मैच जीतने वाली दो टीमें सेमीफाइनल में 13 मार्च को खेलेगी तथा 14 मार्च को फाइनल मुकाबला होगा।

वेब मीडिया की टीम के पास टूर्नामेंट का अनुभव भले न हो और कठिन पूल मिला हो, पर सारे खिलाड़ियो ने फिटनेस और मैच प्रैक्टिस में दिन रात पसीना बहाया है। कप्तान अभिषेक कुमार ने टीम से संतुष्टि जताते हुए विश्वास जताया है कि उनकी टीम सारे मिथकों को तोड़ते हुए नॉक आउट टूर्नामनेंट जीतेगी।

Share

Leave a Reply