Home मुख्य होली के दिन हुए हत्या के दो आरोपी गिरफ्तार। Voice of Darbhanga
मुख्य - March 5, 2018

होली के दिन हुए हत्या के दो आरोपी गिरफ्तार। Voice of Darbhanga

दरभंगा : अशोक पेपर मिल थाना क्षेत्र के गिरधरपुर गांव में होलिका दहन के दिन मिथिलेश सहनी की हत्या हो गई थी. इसी को लेकर फुलबाबू सहनी ने सात लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया था. इसी में आज दरभंगा पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. अपर पुलिस अधीक्षक दिलनवाज अहमद ने बताया कि हत्या में शामिल शुभम चौधरी के पुत्र वीरू चौधरी और अरूण के चौधरी के पुत्र लमसम चौधरी उर्फ पुरूषोत्तम चौधरी को गिरफ्तार कर लिया गया है. बाकि लोगों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापामारी कर रही है. उन्होंने कहा कि इन लोगों में पूर्व से भी आपसी रंजीश चली आ रही है. मृतक की हत्या लाठी-डंडे से पीटकर की गई थी.

Share

Leave a Reply