Home मुख्य प्रमंडलीय मीडिया कप शुरू, कलम-कैमरे वाले हाथों ने पकड़ा बैट-बॉल। Voice of Darbhanga
मुख्य - March 6, 2018

प्रमंडलीय मीडिया कप शुरू, कलम-कैमरे वाले हाथों ने पकड़ा बैट-बॉल। Voice of Darbhanga

दरभंगा: खबरों के पीछे भागने वाले पत्रकारों को गेंद के पीछे दौड़ लगाते देखना अपने-आप में अनोखा होता है. क्रिकेट प्रेमियों के साथ ही खुद उन्हें भी यह रोमांचित करेगा. यह बात लनामिवि के प्रतिकुलपति डॉ जयगोपाल ने 11वें प्रमंडलीय मीडिया कप का उद्घाटन करते हुए कही. डॉ नागेंद्र झा स्टेडियम में आयोजित उदघाटन समारोह में डॉ गोपाल ने कहा कि निरंतर आयोजन जारी रहना चाहिए. इसमें विवि भी सहयोग करेगा.

मौके पर एएसपी दिलनवाज अहमद ने कहा कि खेल जीवन को संयमित, स्वस्थ्य व अनुशासित करता है. यह पत्रकारों के लिए विशेष रुप से जरुरी है. वहीं विवि के खेल पदाधिकारी डॉ अजय नाथ झा ने कहा कि इस प्रतियोगिता ने पत्रकारों के लिए पूरे प्रदेश में मिशाल कायम की है. अध्यक्षता करते हुए नवीन सिंहा ने प्रतियोगिता के लगातार आयोजन तथा आगे की योजना पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि शुरुआत में प्रिंट से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की टीम जुडी और आज एक नई टीम वेब मीडिया भी शामिल हुई है. मीडिया स्पोटर्स क्लब के अध्यक्ष मुकेश कुमार झा ने आभार प्रकट किया. संतोष झा के संचालन व प्रवीण बब्लू के निर्देशन में संपन्न उदघाटन समारोह में चंद्रकांत झा आदि मौजूद थे. इससे पूर्व प्रतियोगिता का उद`घाटन प्रतिकुलपति, खेल पदाधिकारी व एएसपी ने बैटिंग व बॉलिंग कर की.

उधर उद्घाटन मैच में मधुबनी पत्रकार एकादश को नेशनल इलेक्ट्रानिक एलेवन ने चार विकेट से हरा दिया. नेशनल के कप्तान प्रह्लाद कीलू ने सर्वाधिक 30 रन, जीतेंद्र ने 22 व पप्पू ने 11 रन की पाली खेली. वहीं मधुबनी की ओर से संतोष ने सर्वाधिक 23 व सोहेल ने 16 रन बनाये. मधुबनी ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए जीत के लिए 107 का लक्ष्य रखा. इसे नेशनल इलेक्ट्रानिक टीम ने चार विकेट रहते हासिल कर लिया.

इस बार कुल आठ टीमें भाग ले रही हैं. प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक के बाद पहली बार इस टूर्नामेंट में वेब मीडिया की टीम भी उतरी है.

Share

Leave a Reply