Home मुख्य मिथिला विवि में डीडीई के सभी पाठ्यक्रम होंगे ऑनलाइन। Voice of Darbhanga
मुख्य - March 7, 2018

मिथिला विवि में डीडीई के सभी पाठ्यक्रम होंगे ऑनलाइन। Voice of Darbhanga

दरभंगा: ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय में बुधवार को पीजी वनस्पति विज्ञान विभाग के सभागार में विद्वत परिषद की बैठक हुई। बैठक में दूरस्थ शिक्षा निदेशालय (डीडीई) के सभी पाठ्यक्रमों को ऑनलाइन करने के साथ ही कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक की अध्यक्षता कुलपति प्रो. सुरेंद्र कुमार सिंह ने की जबकि कार्यक्रम का संचालन कुलसचिव डॉ. मुस्तफा कमाल अंसारी ने किया।

बैठक में दूरस्थ शिक्षा निदेशालय के सभी पाठ्यक्रमों को ऑनलाइन करने का निर्णय हुआ। साथ ही सभी पाठ्यक्रमों को विश्वविद्यालय पाठ्यक्रम के अनुरूप करने के साथ ही यूजीसी डेव के निर्देश के आलोक में दूरस्थ शिक्षा को आईसीटी से जोड़ने के लिए स्कूल गुरू से एग्रीमेंट करने पर सहमति बनी। बैठक में डब्ल्यूआईटी की प्रवेश परीक्षा कैट तथा लेटरल इंट्री के लिए बिहार संयुक्त प्रवेश परीक्षा पर्षद बीसीईसी के पाठ्यक्रम को शामिल करने पर भी सहमति बनी। बैठक में नए शिक्षण कार्यक्रम एवं संबंधन समिति की बैठक में की गई सभी अनुशंसाओं को स्वीकृत किया गया।

दूरस्थ शिक्षा निदेशालय के की परामर्शदात्री समिति से अनुशंसित वर्ष 2017-18 के लिए अनुशंसित शैक्षणिक पंचांग पर सहमति व्यक्त की गई। विश्वविद्यालय संगीत एवं नाट्य विभाग के तहत शास्त्रीय नृत्य, फोटोग्राफी, संगीत कला में 6 महीने के सर्टिफिकेट कोर्स शुरू करने का निर्णय हुआ। विभाग के लिए अन्य अनुशंसित पाठ्यक्रमों के संचालन शुरू करने पर विचार के लिए तीन सदस्यीय कमेटी गठित की गई। इसमें ललित कला संकायाध्यक्ष डॉ. लावण्यकीर्ति सिंह काव्या, डॉ. बीबीएल दास व डॉ. विद्यानाथ मिश्र शामिल किए गए।

निर्णय हुआ कि पहले 6 महीने के सर्टिफिकेट कोर्स एक सत्र के संचालन तथा कमेटी के प्रतिवेदन प्राप्त होने के बाद अन्य पाठ्यक्रमों के अनुशंसा के लिए राजभवन के पास प्रस्ताव भेजा जाएगा। यह जानकारी पीआरओ प्रो एन के अग्रवाल ने दी है।

Share

Leave a Reply