
प्रेम विवाह के चार महीने बाद ही युवक का मिला शव, पत्नी पर हत्या का शक। Voice of Darbhanga

दरभंगा: पहले आंखे लड़ी फिर प्यार हुआ और घरवालों से छिपकर दोनों ने मंदिर में शादी कर ली। लेकिन, महज 4 महीने के बाद ही युवक का शव उसके कमरे में मिला। बता दें कि शादी के बाद पति-पत्नी किराए के घर में रह रहे थे।
मुजफ्फरपुर के मथुरापुर गांव के अमृत शर्मा और उनकी पत्नी पुष्पा देवी फैमिली से अलग होकर रह रहे थे। अमृत की फैमिली को ये रिश्ता मंजूर नहीं था। रहस्मय तरीके से पति की मौत के बाद उसके घरवाले बहू पर आरोप लगा रहे हैं।
मृतक की पत्नी को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। लड़के के घरवालों ने बहू पर अपने सहयोगी के साथ मिलकर हत्या करने का आरोप लगाया है। मृतक के पिता ने कहा कि दो दिन पहले उनका बेटा साथ में था। लेकिन बहू ने फोन कर बुला लिया था।
मृतक की पत्नी पुष्पा देवी ने कहा की उसे नहीं पता कि मौत कैसे हुई। रात को बिना खाना खाए दोनों एक साथ सोने चले गए। सुबह नींद खुलने पर पति अमृत को बिस्तर पर मृत पाया।
अमृत की मौत से इलाके में सनसनी फैल गई है। घर के सामने लोगों की भिड़ जुट गई है। हर कोई इस मौत को सस्पेंस के नजरिए से देख रहा है। हालांकि, कोई भी कुछ बोलने को तैयार नहीं है।

