
मीडिया कप: रेस्ट ऑफ़ मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया ने जीते अपने अपने मैच। Voice of Darbhanga
दरभंगा : ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय परिसर में अवस्थित डॉ. नागेन्द्र झा स्टेडियम में चल रहे प्रमंडलीय मीडिया कप के दूसरे दिन के खेल में इलेक्ट्रोनिक मीडिया ने प्रभात खबर को सात विकेट और रेस्ट आॅफ मीडिया ने इनसाइट मिथिला को 5 विकेट से हराया. पहले मैच प्रभात खबर और इलेक्ट्रोनिक मीडिया के बीच में हुई. पहले बल्लेबाजी करते हुए प्रभात खबर ने महज 79 रन के स्कोर पर आॅल आउट हो गयी. प्रभात खबर की ओर से सर्वाधिक 13 रन विशाल ने बनाया. इसके अलावे सूरज 7, संतोष 6 और गुंजन ने 4 रन बनाया. 80 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए इलेक्ट्रोनिक मीडिया ने 12 ओवर में भी तीन विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया. जिसमे प्रवीन बबलू ने 22 रन, मनोहर ने 10, कैलाशपति 13 और
गौरव ने 8 रन बनाया. दूसरे मैच में इनसाइट मिथिला ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट पर 121 रन बनाये. जिसमे अवधेश 34, तारकेश्वर 25, रविन्द्र 19 एवं संजय ने 11 रन बनाये. वहीं रेस्ट आॅफ मीडिया के फरहान ने हैट्रीक बनाते हुए 5 विकेट लिये. लक्ष्य का पीछा करने उतरी रेस्ट आॅफ मीडिया की टीम ने पांच विकेट के नुकसान पर 15 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया. जिसमे अमित मिश्रा ने 62 रन की नाबाद पारी खेली.

