Home मुख्य मीडिया कप: आकाशवाणी ने मधुबनी तथा वेब मीडिया ने नेशनल मीडिया को हराया। Voice of Darbhanga
मुख्य - March 8, 2018

मीडिया कप: आकाशवाणी ने मधुबनी तथा वेब मीडिया ने नेशनल मीडिया को हराया। Voice of Darbhanga

दरभंगा: डा0 नागेन्द्र झा स्टेडियम में मीडिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट के तीसरे दिन गुरुवार को आकाशवाणी की टीम ने मधुबनी को तथा वेब मीडिया की टीम ने नेशनल इलेक्ट्रॉनिक मीडिया को हराया।

आज के पहले मैच में आकाशवाणी की टीम ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते अभिषेक के शानदार 79 रनों की बदौलत निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 174 रन का स्कोर बनाया। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी मधुबनी की टीम 12वें ओवर में 27 रन पर सिमट गयी। इसप्रकार आकाशवाणी ने 147 रन के बड़े अंतर से मैच जीत लिया।

आज के दूसरे मैच में मीडिया कप में पहली बार भाग के रही वेब मीडिया की टीम ने अपने पहले लीग मैच में नेशनल इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की टीम को 44 रनों से पराजित कर दिया। वेब मीडिया के कप्तान अभिषेक कुमार ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए वेब मीडिया की टीम ने राहुल के शानदार 80 रनो की बदौलत निर्धारित 20 ओवर में आठ विकेट 152 रन का स्कोर बनाया। 153 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी नेशनल मीडिया की पूरी टीम 108 पर सिमट गयी। नेशनल मीडिया की तरफ से कप्तान प्रह्लाद कीलु ने सर्वाधिक 41 रनों का योगदान दिया।

शुक्रवार को प्रभात खबर का मुकाबला इनसाइट मिथिला से तथा रेस्ट ऑफ़ मीडिया का मुकाबला इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से होगा।

Share

Leave a Reply