Home मुख्य राजू यादव बने पुलिस मेंस एसोसिएशन के अध्यक्ष। Voice of Darbhanga
मुख्य - March 8, 2018

राजू यादव बने पुलिस मेंस एसोसिएशन के अध्यक्ष। Voice of Darbhanga

दरभंगा: दरभंगा पुलिस मेंस एसोसिएशन के चुनाव में निवर्तमान अध्यक्ष मुकेश कुमार यादव को राज कुमार सिंह यादव उर्फ़ राजू यादव ने 54 मतों से पराजित कर अध्यक्ष पद पर कब्जा जमा लिया। मुकेश कुमार यादव विगत छह वर्षों से अध्यक्ष पद पर काबिज थे। उन्हें 380 मत मिले । जबकि, राज कुमार सिंह यादव को 434 व कलेंद्र यादव को मात्र 22 मतों से संतोष करना पड़ा। वहीं उपाध्यक्ष पद एक पर विनोद कुमार सिंह ने शिवनंदन मिश्रा को 219 मतों से पराजय कर दिया। जबकि, उपाध्यक्ष टू में राजीव रंजन ने मो. अरसद को 79 मतों से हरा दिया। वहीं मंत्री पद में इंद्र कुमार इंदू ने नरेंद्र कुमार पासवान को 17 मतों से पराजय कर दिया। तीसरे उम्मीदवार महेन्द्र राम को मात्र 67 मत मिले। कोषाध्यक्ष में रविंद्र कुमार सिंह ने मनोज कुमार सिंह को 83 मतों से पराजित कर दिया। जबकि, तीसरे उम्मीदवार मथुरा कुमार सिंह को मात्र 53 मतों से संतोष करना पड़ा। संयुक्त मंत्री पद में शंभू कुमार ने धनंजय कुमार पंडित को 93 मतों से व केन्द्रीय सदस्य में ध्रुव कुमार राय ने संदीप यादव को 43 मतों से और अंकेक्षक पद में अभिषेक कुमार रजक ने उतेश कुमार राम को 152 मतों से पराजित कर दिया। परिणाम घोषित होते ही पुलिस लाइन रंग-गुलाल के सरोबर में डूब गया। हालाकि, चुनाव भारी गहमा-गहमी के बीच संपन्न हुआ। मुख्य पर्यवेक्षक प्रदीप कुमार सिंह व सह पर्यवेक्षक रुपेश कुमार के देख-रेख व सभापति सह मुख्य चुनाव पदाधिकारी जय कुमार यादव के उपस्थिति में हुई चुनाव में जिले के सिपाही व हवलदार ने खुलकर बुधवार को मतदान किया था। निर्वाचित अध्यक्ष राजू कुमार ¨सह यादव ने सिपाही और हवलदार के लंबित कार्यों को जल्द कराने की बात कही। उन्होंने कहा कि अब यात्रा भत्ता निष्पक्ष रूप से दी जाएगी ऐसी व्यवस्था की जाएगी। एसबीआई पुलिस सैलरी पैकेज को खाते से लिंक कराने, पुलिस केन्द्र में एटीएम की व्यवस्था, ससमय अवकाश की व्यवस्था, चिकित्सीय कल्याण कोष से ससमय निकाशी का प्रावधान, कर्मियों के बच्चों को अलग से शिक्षा की व्यवस्था, एसीपी का ससमय लाभ, यात्रा भत्ता व रात्रि विश्राम का अग्रिम भुगतान आदि की व्यवस्था करनी उनकी पहली प्राथमिकता होगी।

Share

Leave a Reply