
इंजीनियर हत्याकाण्ड में सजा पाये दस में से पाँच कैदियों को किया गया मुजफ्फरपुर शिफ्ट। Voice of Darbhanga
दरभंगा: दोहरे इंजीनियर हत्याकांड में उम्रकैद की सजा के बाद गुरुवार को बहेड़ी की पूर्व प्रमुख मुन्नी देवी, उनके पति संजय लाल देव, देवर पिंटू लाल देव उर्फ अजय कुमार, पिंटू झा और पिंटू तिवारी को दरभंगा से खुदीराम बोस केंद्रीय कारा मुजफ्फरपुर भेज दिया गया है। गुरुवार दोपहर बाद कड़ी सुरक्षा के बीच उनलोगों को दरभंगा मंडल कारा से मुजफ्फरपुर भेजा गया।
वहीं दूसरी ओर अन्य मामलों में उम्रकैद की सजा काट रहे खरहा सहनी, सुरेन्द्र सिंह व राजेश कुमार को भी कड़ी सुरक्षा के बीच मुजफ्फरपुर स्थित केन्द्रीय कारा भेजा गया। गौरतलब है कि दोहरे इंजीनियर हत्याकांड में स्पीडी ट्रायल चलने की वजह से संतोष झा व मुकेश पाठक सहित कई आरोपितों को यहां रखा गया था। उनलोगों के दरभंगा जेल में रहने के चलते जेल की सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। इधर, खुदीराम बोस केंद्रीय कारा की उपाधीक्षक मधुबाला सिन्हा ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि सुरक्षा के लिहाज से सभी को सेल में रखा गया है।

