Home मुख्य मिथिला विवि के छात्रसंघ चुनाव में सभी पाँच सीटों पर विद्यार्थी परिषद का कब्जा। Voice of Darbhanga
मुख्य - March 9, 2018

मिथिला विवि के छात्रसंघ चुनाव में सभी पाँच सीटों पर विद्यार्थी परिषद का कब्जा। Voice of Darbhanga

दरभंगा: ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के छात्र संघ चुनाव में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने विवि पैनेल की सभी पांच सीटों पर गठबंधन के उम्मीदवारों को पराजित कर जीत हासिल की है। शुक्रवार को हुए चुनाव में अभाविप के सूरज कुमार अध्यक्ष, अविगत कुमार उपाध्यक्ष, आदित्य कुमार महासचिव, प्रियदर्शनी कुमारी संयुक्त सचिव व धीरज कुमार ने कोषाध्यक्ष पद पर परचम लहराया। आज ही हुए चुनाव के बाद मतगणना भी हो गयी। देर शाम नतीजे की घोषणा कर दी गयी।

मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ. मुनेश्वर यादव के अनुसार अध्यक्ष पद के उम्मीदवार सूरज कुमार को 105 मत, जबकि सौरभ कुमार को 62 मत मिले। उपाध्यक्ष पद पर अविगत कुमार को 109 और पराजित उम्मीदवार विवेक कुमार को 60, महासचिव पद पर आदित्य कुमार को 111 व धीरज कुमार को 58, संयुक्त सचिव पद पर प्रियदर्शनी कुमारी को 110 जबकि ओमप्रकाश सिंह को 59, कोषाध्यक्ष पद पर धीरज कुमार को 114 व सरबत परवीन को 53 मत मिले।

चुनाव के लेकर दिनभर रही गहमागहमी: करीब चार दशक बाद होने वाले इस चुनाव को लेकर आम छात्रों के बीच कौतुहल था। विश्वविद्यालय के प्रबंधन भवन में भारी सुरक्षा के बीच मतदान और मतगणना हुई। चुनाव में वाम गठबंधन और अभाविप के बीच सीधा संघर्ष था।

पुलिस व विवि के अधिकारी मतदाताओं को उनके पहचान पत्र और कौंसिल सदस्यता के लिए हुए चुनाव में जीत के लिए मिले प्रमाण पत्र देखने के बाद ही अंदर जाने देते थे।

Share

Leave a Reply