Home मुख्य मीडिया कप: कप्तान गुंजन के हरफनमौला प्रदर्शन की बदौलत प्रभात खबर ने दर्ज की पहली जीत। Voice of Darbhanga
मुख्य - March 9, 2018

मीडिया कप: कप्तान गुंजन के हरफनमौला प्रदर्शन की बदौलत प्रभात खबर ने दर्ज की पहली जीत। Voice of Darbhanga

दरभंगा: डॉ. नागेन्द्र झा स्टेडियम में चल रहे प्रमंडलीय मीडिया कप के चौथे दिन शुक्रवार को प्रभात खबर और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की टीम ने अपने-अपने मैच जीत लिए. शुक्रवार को खेले गये पहले मैच में प्रभात खबर की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 125 रन बनाये. प्रभात खबर की ओर से गुंजन कुमार ने कप्तानी पारी खेलते हुए शानदार 42 बनाये एवं दो विकेट भी झटके. वहीँ सुजीत ने 34 एवं नवेन्दु ने 17 रनों की पारी खेली. इनसाइट मिथिला की ओर से संजय ने तीन विकेट लिए. जवाब में खेलने उतरी इनसाइट मिथिला की टीम 109 रन ही बना सकी. अभिनव ने 16, अम्बेश ने 13 रन बनाये. प्रभात खबर की ओर से नवेन्दु ने 3 विकेट लिए. दूसरे मैच में इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट के नुक्सान पर 134 रन बनाये, जिसमें गौरव ने 34, प्रवीन बब्लू ने 26 रन का योगदान दिया. जवाब में उतरी रेस्ट आॅफ मीडिया की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट के नुक्सान पर 94 रन ही बना सकी. जिसमें विशम्भर ने सर्वाधिक 18 रन का स्कोर किया.

Share

Leave a Reply