Home मुख्य महिला का पंखा से लटकता शव मिलने से सनसनी। Voice of Darbhanga
मुख्य - March 9, 2018

महिला का पंखा से लटकता शव मिलने से सनसनी। Voice of Darbhanga

दरभंगा: लहेरियासराय थाना क्षेत्र के गुदरी बाजार में पंखे से लटकी महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है. बताया जाता है कि नगर निगम में तासिलदार का काम करने वाले पप्पू महतो की पत्नी के रूप में पहचान हुई है. इस संबंध में लहेरियासराय थानाध्यक्ष रामकिशोर शर्मा ने बताया कि सुबह उन्हें सूचना मिली कि पंखे से लटकी हुई महिला की लाश मिली है. पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. फिलहाल यूडी केस अंकित कर मामले की जांच की जा रही है. बताया जाता है कि पप्पू महतो की पत्नी पिंकी देवी का मायका मुजफ्फरपुर में है. वहां से परिवार के लोगों के आने के बाद ही सही जानकारी मिलेगी कि किस परिस्थिति में महिला ने आत्महत्या किया है.

Share

Leave a Reply