Home मुख्य नीलाम पत्र के बकाया 82 करोड़ की राशि की वसूली में तेजी लाने आदेश। Voice of Darbhanga
मुख्य - March 9, 2018

नीलाम पत्र के बकाया 82 करोड़ की राशि की वसूली में तेजी लाने आदेश। Voice of Darbhanga

दरभंगा: डीएम चंद्रशेखर सिंह ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित नीलाम पत्र शाखा का शुक्रवार को निरक्षण किया। इस शाखा के माध्यम से सरकारी राशि और बकाया लोन की वसूली किया जाता है। यह वसूली नीलाम पत्र अधिकारी के माध्यम से वसूली की जाती है।

निरीक्षण के बाद डीएम ने बताया कि नीलाम शाखा में अब तक 82.29 करोड़ की राशि विभिन्न विभागों में बकाया है। इसकेतहत कुल 13 हजार से अधिक वाद दायर बकाया पड़ा है। उन्होंने राशि वसूली में तेजी लाने का आदेश दिया।

दायर कुल वाद संख्या में से मात्र 315 का निष्पादन किया गया है। इसमें से मात्र 3.5 करोड़ की राशि वसूली की गई है। वसूली कमरहने पर डीएमनेनाराजगी जाहिर की। उन्होंने नीलाम शाखा अधिकार रामबाबू कुमार को राशि वसूली का कड़ा निर्देश दिया।

Share

Leave a Reply