Home मुख्य डॉक्टर के कार की ठोकर से बुजुर्ग की मौत पर स्थानीय लोगो ने किया हंगामा। Voice of Darbhanga
मुख्य - March 9, 2018

डॉक्टर के कार की ठोकर से बुजुर्ग की मौत पर स्थानीय लोगो ने किया हंगामा। Voice of Darbhanga

दरभंगा: बिरौल थाना क्षेत्र के सुपौल बाजार के रामनगर दुर्गा मंदिर के सामने एक चिकित्सक की कार से ठोकर लगने से 61 वर्षीय बुजुर्ग की मौत शुक्रवार को सीएचसी में इलाज के दौरान हो गई। मृतक रामनगर मोहल्ला निवासी दिनेशकान्त झा बताया गया है। घटना की खबर जंगल में आग की तरह फैल गई। लोगों की भीड़ सीएचसी में जुट गई। वहां पर घंटों हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा। ग्रामीणों ने चिकित्सक को चार घंटे तक सीएचसी में बैठाए रखा। परिजन व चिकित्सक के बीच समझौता होता रहा।

इधर, सूचना मिलने पर एसडीपीओ सुरेश कुमार एवं थानाध्यक्ष मुकेश कुमार सहित बीडीओ रजतकिशोर सिंह पहुंचकर मामला को शांत कर एहतियात के तौर पर डॉक्टर को थाना पर ले आए। इस बाबत थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि आपसी समझौता के तहत शव को मृतक के परिजन को पंचनामा बनाकर सौंप दिया गया। चिकित्सक को पुलिस हिरासत से मुक्त कर दिया गया है। मामला दर्ज नहीं किया गया है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक शुक्रवार की सुबह सात बजे स्थानीय चिकित्सक अपनी कार से ड्राइवर के साथ गाड़ी चलाना सीखने अपने घर से रामनगर चौक पर पहुंचे। वहां ड्राइवर को गाड़ी से उतारकर खुद गाड़ी चलाते हुए खोरागाछी मैदान जा रहे थे। इसी बीच भगवती मंदिर के सामने बुजुर्ग को आमने-सामने ठोकर मार दी। इससे बुजुर्ग वहीं बेहोश हो गया।

Share

Leave a Reply