Home मुख्य कामेश्वरी प्रिया पुअर होम के सभी खातों से ऑडिट होने तक राशि निकासी पर रोक। Voice of Darbhanga
मुख्य - March 9, 2018

कामेश्वरी प्रिया पुअर होम के सभी खातों से ऑडिट होने तक राशि निकासी पर रोक। Voice of Darbhanga

दरभंगा: कामेश्वरी प्रिया पूअर होम की दुकानों के भाड़े का निर्धारण शीघ्र अनुमंडल पदाधिकारी करेंगे। इसके अलावा सभी बही- खातों का ऑडिट पटना के महालेखाकार के कार्यालय के ऑडिटर से कराया जाएगा। जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में कामेश्वरी प्रिया पुअर होम के उपचारात्मक सुधारात्मक उपाय हेतु गठित उप समिति की बैठक में उक्त निर्णय लिया गया। समिति के इस निर्णय से पूअर होम के खाते से तत्काल किसी प्रकार की राशि की निकासी नहीं की जा सकेगी। बैठक में निर्णय लिया गया कि सभी स्त्रोत से पूअर होम को प्राप्त आय उसके खाते में जमा की जाएगी। किसी भी हालत में किसी को नगद राशि का भुगतान नहीं किया जाएगा। विशेष परिस्थिति में प्रमंडलीय आयुक्त के आदेश से ही नगद भुगतान किया जा सकेगा। तब तक संस्था के सभी खातों से राशि की निकासी पर रोक लगी रहेगी । उप समिति ने वृद्धा आश्रम, आंगनबाड़ी केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के संचालन पर बल दिया। साथ ही भिक्षुक पुनर्वास गृह के संचालन के संबंध में समाज कल्याण विभाग से संपर्क कर प्रस्ताव देने के लिए निर्देश दिया गया। बैठक में जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग के सहायक निदेशक को तत्काल कामेश्वरी प्रिया पूअर होम का अंतरिम प्रशासक नियुक्त किया गया। साथ ही यह भी निर्णय लिया गया कि पूर्णकालिक प्रशासक की नियुक्ति के लिए आयुक्त से अनुरोध किया जाए। परिसर में संचालित डे केयर सेंटर फॉर सीनियर सिटीजन के सुदृढ़ीकरण तथा इसे लोक उपयोगी बनाने पर भी विचार किया गया ।

Share

Leave a Reply