
जयप्रकाश के ओडिसी नृत्य ने मोहा सबका मन। Voice of Darbhanga
दरभंगा: अंतर रेलवे सांस्कृतिक प्रतियोगिता 8 से 10 मार्च को क्षेत्रिय रेलवे प्रशिक्षण संस्थान उदयपुर में आयोजित किया गया। अंतर राष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित प्रतियोगिता में पूर्व मध्य रेलवे के समस्तीपुर मंडल की तरफ से मिथिला के चर्चित जयप्रकाश पाठक ने ओडिसी नृत्य प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का अपने नृत्य के माध्यम से मन मोह लिया। जयप्रकाश ने अपने नृत्य के माध्यम से माता दुर्गा की वंदना से शुरुआत की । माता दुर्गा के रूपों में शुम्भ निशुंभ, राक्षको का वध व महिसासुर राक्षस का वध करते हुए उपस्थित श्रोता को अपने नृत्य के माध्यम से मंत्रमुग्ध कर दिया। अंत में मां दुर्गा के नौ रूपों का वर्णन करते हुए ॐ शांति शांति शांति ॐ से नृत्य को समाप्त किया। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य कार्मिक अधिकारी ने इस प्रतियोगिता में पुरुष नर्तक के प्रति काफी तारीफ की। सबों ने उनके जज्बे को सलाम किया।

