Home मुख्य प्रेमिका की वेबफाई के कारण टूटे दिल से सुसाइड नोट लिखकर गायब युवक बरामद। Voice of Darbhanga
मुख्य - March 10, 2018

प्रेमिका की वेबफाई के कारण टूटे दिल से सुसाइड नोट लिखकर गायब युवक बरामद। Voice of Darbhanga

दरभंगा: प्रेमिका ने कुछ न बन पाने के कारण साथ छोड़ कर किसी और के साथ घर बसा लिया तो प्रेमी ने जीवन खत्म कर लेने की सोची। पर फिर दिमाग में आया कि मर कर भी वैसे अब उसे वह मिलने वाली नही, तो क्यों न कुछ बनकर उसे दिखा दिया जाए। तो मरना कैंसिल, और तैयारी कर दी शुरू। सदर थाना क्षेत्र खुटवाड़ा गांव में सुसाइड नोट वायरल कर आत्महत्या करने की बात कहने वाला लापता युवक 15 दिनों के बाद शनिवार को अचानक पुलिस के समक्ष उपस्थित हो गया। कैलाश कुमार शर्मा के पुत्र जितेंद्र कुमार शर्मा को देख थानाध्यक्ष रविशंकर प्रसाद भी चकरा गए। उसकी खोज में पुलिस 15 दिनों से परेशान बनी हुई थी। न तो उसका शव मिल रहा था और न ही उसके मोबाइल को कोई ट्रेस। ऐसी स्थीति में उसकी हत्या कर दिए जाने की आशंका जताई जा रही थी। मामला प्रेम-प्रसंग से जुड़ा रहने के कारण स्थानीय लोग भी कुछ बोलने को तैयार नहीं थे। जितेंद्र ने पुलिस को बताया कि वह आत्म हत्या करने का निर्णय जरूर लिया था। लेकिन, अचानक एहसास हुआ कि उसके मरने के बाद भी उसकी प्रेमिका मिलने वाली नहीं है। ऐसी स्थिति में प्रेम में आत्महत्या करना बुद्धिमानी नहीं है। काफी चिंतन मनन करने के बाद उसने सुसाइड करने के निर्णय को बदल दिया और पुन: पटना वापस हो गया। वहां अपने आवास में न रहकर लॉज व प्लेटफार्म में रह रहा था। बाद में उसे एहसास हुआ कि ज्यादा दिन तक छुपकर रहना ठीक बात नहीं है। उसके परिजन व पुलिस की परेशानी को देख वह वापस लौटने का निर्णय लिया। मालूम हो कि 24 फरवरी को जितेंद्र पटना से बाइक लेकर अपने गांव पहुंचा। बाइक पर वह अपना सारा सामान लेकर आया था। लेकिन, अपने घर जाने की जगह वह गांव के एक बगीचा में बाइक लगा दिया और सुसाइड नोट लिखकर वायरल कर दिया। पुलिस उसे बरामद करने के लिए लगातार छापेमारी कर रही थी। थानाध्यक्ष रविशंकर प्रसाद ने बताया कि जितेन्द्र को न्यायालय में प्रस्तुत कर 164 का बयान दर्ज कराने की तैयारी की जा रही है।

Share

Leave a Reply