
अपराध की योजना बनाते तीन शातिरों को पकड़ने का पुलिस ने किया दावा। Voice of Darbhanga
दरभंगा: एसएसपी सत्यवीर सिंह के निर्देश पर एएसपी दिलनवाज अहमद के नेतृत्व में बहादुरपुर थाना की पुलिस ने शनिवार की रात तीन शातिर अपराधी को दबोच लेने का दावा किया है। उनमे सैदनगर का रहने वाला स्व हरिदास का पुत्र प्रमोद दास एवं ओझौल का रहने वाला शिव नारायण दास का पुत्र सुरेश पासवान उर्फ राजकरण व स्व जुबेर का पुत्र मो सलाउद्दीन बताया जाता है।
एएसपी ने बताया कि बहादुरपुर थानाध्यक्ष राज नारायण सिंह ने अपराध की योजना बना रहे तीनों अपराधी को धर दबोचा। इसमें से प्रमोद दास के ऊपर पहले से दर्जनभर मुकदमा चल रहा है। उसके ऊपर लहेरियासराय, बहादुरपुर, सिमरी सहित कई अन्य थाना क्षेत्र में हत्या, लूट, रंगदारी, चोरी सहित कई मामले दर्ज हैं। वह एक बार लहेरियासराय थाना से भी पुलिस के गिरफ्त से फरार हो चुका है। इन अपराधियों के पास से चोरी का मोबाइल, सिम कार्ड व एक बाइक बरामद किया गया है। सुरेश पासवान के ऊपर बलात्कार का केस चल रहा है।

