Home मुख्य 46 कार्टून शराब के साथ पिकअप जब्त, कोई गिरफ्तार नही। Voice of Darbhanga
मुख्य - March 11, 2018

46 कार्टून शराब के साथ पिकअप जब्त, कोई गिरफ्तार नही। Voice of Darbhanga

दरभंगा: लहेरियासराय थाना क्षेत्र के शाहगंज के शिवनगर मोहल्ला से रविवार को लहेरियासराय थाना की पुलिस ने एक पिक अप विदेशी शराब बरामद किया गया। पिकअप में कुल 46 कार्टून शराब की बोतलें थीं। इसकी पुष्टि करते हुए एएसपी दिलनवाज अहमद ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर लहेरियासराय थानाध्यक्ष रामकिशोर शर्मा के नेतृत्व में पुलिस ने पिकअप से शराब बरामद किया है। साथ ही पिकअप गाड़ी को भी जब्त कर लिया गया है। शराब कारोबारी का पता लगाया जा रहा है। जल्द ही शराब कारोबार से जुड़े लोग गिरफ्तार कर लिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि सभी शराब की बोतलें अंडा के कार्टून में पैक किया हुआ था। जिस में कुल 1516 बोतल शराब रखी हुई थी। इस मामले में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। शराब कारोबारी की तलाशी चल रही है। जल्द ही इससे जुड़े सरगना को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Share

Leave a Reply