Home मुख्य दारोगा बहाली परीक्षा में हंगामा, दूसरे का प्रश्नपत्र चुराने के आरोप में एक गिरफ्तार। Voice of Darbhanga
मुख्य - March 11, 2018

दारोगा बहाली परीक्षा में हंगामा, दूसरे का प्रश्नपत्र चुराने के आरोप में एक गिरफ्तार। Voice of Darbhanga

दरभंगा: दरोगा बहाली परीक्षा में रविवार को सीएम कॉलेज में परीक्षार्थियों के हंगामे के बाद पुलिस ने एक परीक्षार्थी को प्रश्न पत्र चोरी के आरोप में गिरफ्तार कर लिया । तलाशी के दौरान उसकी कमर से प्रश्न पत्र बरामद किया गया। गिरफ्त में आया जयप्रकाश साहू घनश्यामपुर थाना क्षेत्र के पाली गांव निवासी शिवनारायण यादव का पुत्र है। हालांकि, उसने पुलिस को बताया कि हंगामा के दौरान अज्ञानता वश नीचे में गिरा हुआ दूसरे का प्रश्न पत्र उठाकर अपने पास रख लिया था। लेकिन, पुलिस को उसके बातों पर यकीन नहीं हुआ। हंगामा खत्म होने के बाद जब प्रश्नपत्र का मिलान किया गया तो एक प्रश्नपत्र कम पाया गया। काफी खोजबीन के बाद भी प्रश्नपत्र नहीं मिल पाया। इसके बाद तलाशी दौरान जयप्रकाश साहू के पास से प्रश्नपत्र बरामद किया गया। उसके पास से पुलिस ने दो प्रश्न पत्र बरामद किया । एक प्रश्न पत्र उसका अपना था तो दूसरा चोरी का।

Share

Leave a Reply