Home मुख्य मुखिया एवं सरपंच पर दर्ज करायी पुत्र के अपहरण की प्राथमिकी। Voice of Darbhanga
मुख्य - March 11, 2018

मुखिया एवं सरपंच पर दर्ज करायी पुत्र के अपहरण की प्राथमिकी। Voice of Darbhanga

तारडीह: सकतपुर थाना क्षेत्र के लगमा गांव के ललित चौधरी ने पंचायत के मुखिया, सरपंच एवं अन्य लोगों पर अपने पुत्र का अपहरण कर लेने की प्राथमिकी दर्ज करायी है । दर्ज प्राथमिकी में आरोप है कि मुखिया रामाश्रय चौधरी, सरपंच संतोष ठाकुर, विश्वनाथ चौधरी एवं अन्य चार लोगों ने उनके पुत्र सरोज चौधरी का अपहरण कर लिया है। थानाध्यक्ष रंजन कुमार ने बताया कि वर्तमान मुखिया राम नरेश चौधरी एवं ललित चौधरी के बीच पूर्व से ही मनमुटाव चला आ रहा है। ग्रामीणों की मानें तो पूर्व में ललित चौधरी के पुत्र पंकज चौधरी शराब पीने के जुर्म में जेल जा चुके हैं। मुखिया ने थाना को इसकी सूचना दी थी । आशंका है कि इसके प्रतिशोध में यह प्राथमिकी दर्ज की गई है। थानाध्यक्ष ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले का अनुसंधान किया जा रहा है। दोनों पक्षों में पूर्व से विवाद चला आ रहा है। जांच प्रक्रिया जारी है

Share

Leave a Reply