Home मुख्य पहलीबार मीडिया कप खेल रही वेब मीडिया की टीम ने सेमीफाइनल में जगह बनायी। Voice of Darbhanga
मुख्य - March 12, 2018

पहलीबार मीडिया कप खेल रही वेब मीडिया की टीम ने सेमीफाइनल में जगह बनायी। Voice of Darbhanga

दरभंगा: 11वें प्रमंडलीय मीडिया कप का दोनों सेमीफाइनल मंगलवार को खेला जाएगा। पहले मैच इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की टीम पहलीबार मीडिया कप खेल रही वेब मीडिया के साथ भिड़ेगी। वही दूसरे मैच में आकाशवाणी का मुकाबला रेस्ट ऑफ़ मीडिया से होगा। सेमीफाइनल के विजेता टीमो का फाइनल 15 मार्च को खेला जाएगा।

सोमवार को खेले गए पहले मैच में इनसाइट मिथिला को 63 रनों से हरा दिया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की टीम ने अमित कुमार के शानदार 62 रनों के नाबाद पारी की बदौलत 169 रन बनाये। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी इनसाइट मिथिला की पूरी टीम 106 रनों पर सिमट गयी। इनसाइट मिथिला की ओर से तारकेश्वर ने सर्वाधिक 22 रन तथा कौशल कर्ण एवं आकाश ने 14-14 रनों की पारी खेली।

दूसरे मैच में वेब मीडिया के कप्तान अभिषेक कुमार ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। राहुल के 38 रनों की अच्छी पारी के वाबजूद वेब मीडिया की टीम 17 ओवर में 80 रनों पर सिमट गयी।

जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी 2016 से लगातार अपराजित रही आकाशवाणी की टीम वेब मीडिया के गेंदबाजी एवं क्षेत्ररक्षण के सामने लड़खड़ाती नजर आयी। परंतु कप्तान रणधीर ठाकुट के 31 एवं अभिषेक के 14 रनों की पारी की बदौलत 13 ओवर में 5 विकेट खोकर लक्ष्य प्राप्त कर लिया।

पूल बी में आकाशवाणी के अलावे बाकी सभी तीन टीमो ने एक एक मैच जीते थे। अतः बेहतर रन औसत के आधार पर वेब मीडिया की टीम को सेमीफाइनल में जगह मिली।

Share

Leave a Reply