Home मुख्य दिनदहाड़े नये बस स्टैंड के पास चली गोलियां, दो की मौत और एक गम्भीर। Voice of Darbhanga
मुख्य - March 13, 2018

दिनदहाड़े नये बस स्टैंड के पास चली गोलियां, दो की मौत और एक गम्भीर। Voice of Darbhanga

दरभंगा: दरभंगा में अपराधियों ने एकबार फिर बढ़े हौसले का परिचय देकर दिनदहाड़े हाल ही में स्थानांतरित होकर  चौधरी चरण सिंह चौक पर चालू किये गये दरभंगा बस स्टैण्ड के पास आज मंगलवार को गोलीबारी कर रक्त रंजीत कर दिया. आपसी वर्चस्व को लेकर दो गुटों के बीच भिड़ंत में दोनों ओर से गोलियों का चालन किया गया. जिसमें दो लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घालय हैं. जिनका ईलाज डीएमसीएच में चल रहा है. घटना के संबंध में प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो दोनों पक्षों में सबसे पहले बहस हुई और देखते  ही देखते मारपीट शुरू हो गई और दोनों तरफ से फायरिंग होने लगी. जिसमे तीन लोग बुरी तरह घायल हो गये. उन्हे आनन-फानन में डीएमसीएच पहुंचाया गया. जहां छिपलिया के रहने वाले राजू यादव और केवटी के संजय को डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. वहीं हायाघाट, रसुलपुर के मो. सोएब बुरी तरह जख्मी हैं. इस संबंध में वरीय पुलिस अधीक्षक सत्यवीर सिंह ने मौके पर बताया कि घटना के पीछे का स्पष्ट कारण अभी सामने नहीं आया है, लेकिन हथियार चलाना और घायल के पास से जिन्दा कारतूस मिलना अपराधी होने का सबूत दे रहा है. घटना स्थल से पुलिस को एक पिस्टल के साथ कई गोलियों का खोखा भी बरामद हुआ है. जबकि ईलाज करा रहे घायल के पास से भी दो जिन्दा कारतूस बरामद हुआ है. पुलिस सूत्रों की माने तो पूरी घटना नये बस स्टैण्ड में आपसी बर्चस्व की लड़ाई  का नतीजा है. इससे पहले भी पुराने बस स्टैण्ड में बर्चस्व की लड़ाई को लेकर कई जाने जा चुकी है. ज्ञातव्य हो कि फोर लेन के निकट चौधरी चरण सिंह चौक पर हाल ही में बस स्टैण्ड ले जाया गया है, लेकिन दो-दो बार निविदा निकालने के बाद भी ठेका लेने के लिए किसी भी संवेदक के द्वारा निविदा नहीं डाली गयी. जिसके बाद विभागीय स्तर से वसूली शुरू की गई. कहने के लिए तो विभगीय स्तर पर वसूली की व्यवस्था की गई है, पर सरजमीं पर ऐसी व्यवस्था नहीं है. परिणाम स्वरूप बर्चस्व की लड़ाई महीनों पहले से शुरू हो गई थी. छिटपुट घटनाएं तो होती रहती थी, अगर उसी समय प्रशासन चेतती तो आज की घटना को टाला जा सकता था. वहीं गोलीबारी की घटना के बाद ही वहां अफरा-तफरी की स्थिति हो गई. स्टैण्ड में पहुंचे यात्री इधर-उधर भागने लगे. बच्चे चित्कार मारने लगे. सूचना मिलते ही वरीय पुलिस अधीक्षक सत्यवीर सिंह और कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची. वहीं डीएमसीएच जाकर एसएसपी ने घायलों का हालचाल लिया.

Share

Leave a Reply