Home मुख्य 12 घण्टे में शहर के तीन एटीएम पर चोरो का धावा, चार लाख की चोरी की संभावना। Voice of Darbhanga
मुख्य - March 13, 2018

12 घण्टे में शहर के तीन एटीएम पर चोरो का धावा, चार लाख की चोरी की संभावना। Voice of Darbhanga

दरभंगा: नगर थाना क्षेत्र के मनहरणलाल मोहल्ला स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के अलावा विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के आईसीआईसीआई बैंक के एटीएम को गैस कटर से काटकर शातिर चोरों ने करीब साढ़े पांच लाख की राशि उड़ा ली। इसके अलावा संगठित गिरोह ने लहेरियासराय थाना क्षेत्र के एमएल एकेडमी के पास स्थित एक्सिस बैंक के एटीएम को भी काटने का प्रयास किया। हालांकि साइरन बज जाने से वे लोग वहां से फरार हो गए। एटीएम काटने की भनक पुलिस को नहीं लग सकी। कादिराबाद में एक नाले से एटीएम के पांच कैश बॉक्स बरामद किए जाने की सूचना है।

मंगलवार की सुबह मनहरणलाल मोहल्ला के एटीएम काटने की सूचना लोगों ने पुलिस को दी। नगर थाना की पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच जांच शुरू की। बताया जाता है कि एटीएम को काटने से पहले चोरो ने वहां के सीसीटीवी कैमरा को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। बताया जाता है कि एटीएम में राशि भरने वाली कम्पनी ने पांच लाख से अधिक राशि के लूटे जाने की आशंका व्यक्त की है। हालांकि मुम्बई से पूरा ब्योरा प्राप्त होने के बाद ही लूटी गई राशि का खुलासा हो सकेगा। इधर नगर थाना के सूत्रों ने बताया कि करीब साढे़ तीन लाख की राशि उड़ायी जाने की आशंका व्यक्त की जा रही है।

वहीं दूसरी ओर कादिराबाद स्थित आईसीसीआई बैंक का एटीएम कटा देख लोगों में हड़कम्प मच गई। एटीएम को काटकर शातिर चोरों ने 8200 रुपये उड़ा लिए। विश्वविद्यालय थानाध्यक्ष अजय झा ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि उनलोगों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

Share

Leave a Reply