Home मुख्य दो बन्द घरों का ताला तोड़कर लाखों की चोरी। Voice of Darbhanga
मुख्य - March 13, 2018

दो बन्द घरों का ताला तोड़कर लाखों की चोरी। Voice of Darbhanga

दरभंगा: बहादुरपुर थाना क्षेत्र के वार्ड 45 के सुंदरवन नवटोलिया मोहल्ला में सोमवार की रात चोरों ने दो घरों के ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति उड़ा ली। मंगलवार की अहले सुबह मकान मालिक के पुत्र जब घर पहुंचे तो चोरी का पता चला। इसकी सूचना बहादुर थाना को दी गई। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की तहकीकात शुरू कर दी। बहादुरपुर के थानाध्यक्ष राज नारायण सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान कार्य शुरू कर दिया गया है। प्राप्त समाचार के अनुसार चोरों ने सुंदरवन नवटोलिया निवासी वीरेंद्र प्रसाद कर्ण एवं अमन मुरारी के घरों को निशाना बनाया। बिरेन्द्र प्रसाद के घर के मेन गेट से लेकर भीतर कमरों तक लगे करीब आठ-दस तालों को तोड़कर चोरी की। चोर 35 हजार रुपये नकद सहित 85 हजार के जेवरात ले गए हैं। वहीं अमन मुरारी के घर के चार तालों को तोड़कर तीन गोदरेज को तोड़कर लॉकर से 30 हजार रुपये नकद सहित 80 हजार रुपये के आभूषण ले गए। बताया जाता है कि दोनों परिवार के सभी लोग अपनी संबंधी की शादी में मुजफ्फरपुर गए हुए थे। मंगलवार की सुबह बीरेंद्र प्रसाद कर्ण के छोटे पुत्र मुजफ्फरपुर से वापस अपने घर पहुंचे तो मेन गेट का ताला टूटा देखा। फिर दूसरे तीसरे चौथे रूम का ताला टूटा पाया। बीरेंद्र प्रसाद कर्ण किसनपुर निबंधन कार्यालय से सेवानिवृत्त हुए हैं । वहीं अमन मुरारी जिला प्रमंडलीय निबंधन कार्यालय दरभंगा में क्लर्क के पद पर कार्यरत हैं । मामले में संयुक्त रुप से दोनों पीड़ित परिवारों ने थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है ।

Share

Leave a Reply